मैं छद्मवेश धारण करना और मुखौटा पहनना आखिर बंद कर चुका हूँ

31 जुलाई, 2026

कोल, इटली

जून 2018 में अगुआओं ने व्यवस्था की कि मैं भाई-बहनों को अभिनय का प्रशिक्षण दूँ। मैं बहुत खुश था। मैंने सोचा, “लगता है मेरे अभिनय कौशल को अगुआओं का अनुमोदन मिल गया है, इसलिए मुझे पूरी लगन से सहयोग करना है।” शुरू में मेरी जिम्मेदारी सिर्फ अपनी टीम के भाई-बहनों की प्रस्तुतियों को निखारने की थी। लेकिन बाद में निर्देशक ने यह व्यवस्था की कि मैं दूसरे देशों के अभिनेताओं को प्रशिक्षित करने और समूह अध्ययन आयोजित करने में दो बहनों का सहयोग करूँ। इससे मैं और भी खुश हो गया और मैं जहाँ भी जाता, सिर उठाकर चलता था। जब भी भाई-बहन मुझसे अभिनय के बारे में सवाल पूछते, तो उनकी आँखों में रश्क और सराहना के भाव देखकर मैं अपनी खुशी नहीं रोक पाता था। जनवरी 2024 में, अगुआओं ने मेरे लिए एक फिल्म में मुख्य किरदार निभाने की व्यवस्था की। यह खबर सुनकर मैं बहुत रोमांचित हुआ, लेकिन मैं थोड़ा चिंतित भी था। “मैंने पहले हमेशा खलनायक की भूमिका निभाई है, और जब मैंने सकारात्मक किरदार निभाए भी, तो वे छोटी भूमिकाएँ थीं जिनमें स्क्रीन पर कम समय मिलता था। लेकिन इस बार मैं मुख्य भूमिका में हूँ। यह भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है; अगर मैंने इसे गड़बड़ कर दिया, तो यह बहुत शर्मनाक होगा! साथ ही, इस फिल्म का मुख्य किरदार कई ऐसे भावनात्मक अनुभवों से गुजरता है जो मुझे कभी नहीं हुए। अगर मैं इसे ठीक से नहीं कर पाया, तो क्या भाई-बहन मुझे नीची नजर से नहीं देखेंगे? वे कहेंगे कि एक अभिनेता के रूप में इतने सालों तक अपना कर्तव्य निभाने और दूसरों को अभिनय सिखाने के बाद भी, मैं खुद अच्छी तरह से अभिनय नहीं कर सकता और मेरा कौशल स्तरीय नहीं है।” लेकिन फिर मैंने सोचा, “अगुआओं ने मुझे मुख्य भूमिका निभाने के लिए कहा, यह दिखाता है कि वे मेरे अभिनय कौशल को स्वीकार करते हैं और मानते हैं कि मैं इस भूमिका के काबिल हूँ। मैं बस चुपचाप अपने दम पर किसी भी मुश्किल को धीरे-धीरे हल कर लूँगा; मैं भाई-बहनों द्वारा नीची नजर से नहीं देखा जा सकता। यही नहीं, यह भूमिका निभाना परमेश्वर का मुझे ऊपर उठाना है। मुझमें जमीर होना चाहिए और मैं अपने कर्तव्य से मुँह नहीं मोड़ सकता।” इसलिए, मैं भाई-बहनों के साथ जुट गया और हम सबने खुद को अभ्यास और फिल्मांकन में झोंक दिया।

एक भावनात्मक दृश्य के दौरान मैं किरदार में नहीं उतर पा रहा था और बहुत बेचैन हो रहा था। “यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण दृश्य है। अगर मैंने अच्छी तरह से अभिनय नहीं किया, तो भाई-बहन मेरे बारे में क्या सोचेंगे? मैंने पहले कभी ऐसा दृश्य नहीं किया है और मैं कुछ विवरणों को ठीक से नहीं समझ पा रहा हूँ। मैं क्या करूँगा?” मैं जल्दी से मिलती-जुलती फिल्म क्लिप और वीडियो देखने लगा, मैं भयभीत था कि कहीं मैं सही भावाभिव्यक्ति न दे पाने के कारण शूटिंग में देरी न कर बैठूँ। एक भाई ने मेरी मुश्किल देखी और सुझाव दिया, “अगर तुम पक्के तौर पर नहीं जानते कि यह हिस्सा कैसे निभाना है, तो तुम उन भाई-बहनों से पूछ सकते हो जिन्होंने पहले सकारात्मक भूमिकाएँ निभाई हैं। वे निश्चित रूप से कुछ चीजों को गहराई में जानते होंगे और इससे तुम्हें अपनी भूमिका में एक दिशा मिलेगी।” यह सुनकर मैंने सोचा, “उनसे पूछूँ? मैं अपना अभिमान को कैसे त्याग सकता हूँ? जब मैं छोटी भूमिकाएँ निभा रहा था, तब मदद माँगना ठीक था, लेकिन इस बार मैं मुख्य किरदार हूँ। मुझे मुख्य भूमिका इसलिए मिली क्योंकि मैं एक अच्छा अभिनेता हूँ। अगर मैं मदद माँगने गया, तो जब भाई-बहनों को पता चलेगा तो वे मेरे बारे में क्या सोचेंगे? वे निश्चित रूप से कहेंगे, ‘तुम्हें कुछ समझ नहीं आता और तुम्हारा अभिनय उतना अच्छा नहीं है!’ इसके अलावा, पहले मैं उन्हें प्रशिक्षण दिया करता था। अब अगर मैं उनसे सलाह माँगता हूँ, तो क्या इससे यह नहीं पता चलेगा कि मेरा अभिनय कौशल खराब है और मैंने उन्हें जो कुछ भी सिखाया था वह सिर्फ सिद्धांत था? तब तो हर कोई मेरी असलियत जान जाएगा।” भले ही मैंने कहा कि मैं सहमत हूँ, लेकिन मैं असल में किसी से पूछने नहीं गया। बाद में निर्देशक ने मुझे कई बार याद दिलाया कि मैं भाई-बहनों से मदद माँगूँ लेकिन सम्मान खोने का विचार हमेशा मुझे पीछे खींच लेता था। इस डर से कि दूसरे मुझे नीची नजर से न देखें, मैंने अपनी भावनाओं को जगाने के तरीकों के लिए अपना दिमाग खपाया, यहाँ तक कि अविश्वासी अभिनेताओं के प्रदर्शन की नकल भी की। मैंने सोचा, “मुझे यह दृश्य किसी भी हाल में ठीक करना है। मैं उन्हें यह नहीं दिखा सकता कि मेरा अभिनय कौशल ठीकठाक नहीं है। अगर मैंने यह गड़बड़ कर दिया, तो मेरा सम्मान पूरी तरह से चला जाएगा!” शूटिंग के दौरान, मैंने अपनी भावनाओं को बाहर लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन प्रदर्शन फिर भी फीका रहा। निर्देशक ने देखा कि मैं संघर्ष कर रहा हूँ और उसने मेरे साथ दृश्य की भावनाओं के बारे में संगति की। ताकि लोग यह न जान पाएँ कि मेरा अभिनय कौशल अच्छा नहीं है, मैंने कहा, “मुझे ये सारी भावनाएँ पहले से ही पता हैं। बस अभी मैं उन्हें पूरी तरह से महसूस नहीं कर पा रहा हूँ। मुझे इसमें ढलने के लिए बस थोड़ा और समय चाहिए।” लेकिन मैंने चाहे जो भी कोशिश की, कुछ भी ठीक से काम नहीं आया। शूटिंग के बाद, निर्देशक ने कहा कि मेरा प्रदर्शन बनावटी, तनावपूर्ण और बहुत ज्यादा उदास था। यह सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा। मैं यह भूमिका अच्छी तरह से निभाना चाहता था, लेकिन इससे पहले मैंने इस तरह के किरदार की मानसिकता और भावनाओं पर शायद ही कभी विचार किया था, इसलिए मैं इसे ठीक से नहीं कर पा रहा था। मैं जानता था कि मुझे भाई-बहनों से मदद माँगनी चाहिए, लेकिन किसी और से पूछने के विचार ने ही मुझे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। “आखिरकार मैं दूसरों को अभिनय सिखाता था और अब मैं मुख्य भूमिका में हूँ। मैं सबको यह देखने नहीं दे सकता कि मैं इस काबिल नहीं हूँ। छोड़ो इसे। मैं बस खुद ही इसे करना सीख लूँगा। इस बार बस मैं अपनी भावनाओं को पूरी तरह से महसूस नहीं कर पा रहा था। एक बार जब मुझे इसमें ढलने का थोड़ा समय मिल जाएगा तो ये समस्याएँ हल हो जाएँगी।”

एक बार, निर्देशक ने एक बहन से संपर्क किया जिसने पहले मुख्य भूमिका निभाई थी ताकि वह हमारे अभिनय में समस्याओं पर चर्चा करे और अपने प्रदर्शन से सीखे सबक हमारे साथ साझा करे। लेकिन मैं सच में नहीं सुन रहा था। मैंने सोचा, “पहले मैं सबको सिखाया करता था और अब उल्टा हो गया है : उन्होंने मुझे अभिनय सिखाने के लिए इस बहन को बुला लिया है। यह पूरी तरह से अपमानजनक है! अगर मैं उससे अभिनय के बुनियादी सवाल पूछूँगा, तो वह मेरे बारे में क्या सोचेगी? क्या वह यह नहीं कहेगी कि मैंने अभिनय की वे तकनीकें भी नहीं सीखी हैं जो मैं इतने सालों से सबको सिखा रहा हूँ, और जो कुछ भी मैं कहता रहा हूँ वह सिर्फ सिद्धांत था? मैं पूरी तरह से दूसरों की नजरों में गिर जाऊँगा!” तो, भले ही मैं वहाँ बैठकर सुन रहा था, लेकिन अंदर से बहुत तड़प रहा था। मैं सच में अपनी मुश्किलों के बारे में खुलकर बहन से बात करना चाहता था, लेकिन मैंने सोचा, “अगर मैं उसे अपनी मुश्किलें बता दूँ, तो क्या वह मेरी असलियत नहीं जान जाएगी? ऐसा नहीं हो सकता! मैं कुछ नहीं कह सकता।” इसलिए मैं कुछ भी पूछने की हिम्मत नहीं जुटा पाया, उसने जो भी संगति की, मैंने कुछ भी नहीं समझा और मैं बस चाहता था कि यह सत्र खत्म हो जाए। बाद में, जब हमने फिर से शूटिंग शुरू की, तब भी मेरी समस्याएँ हल नहीं हुई थीं। शूटिंग बहुत धीमी गति से आगे बढ़ी। मूल शूटिंग शेड्यूल बार-बार आगे बढ़ता रहा। कुछ दृश्य जो पहले ही पूरे हो चुके थे, उनके पिकअप शॉट करने पड़े या मेरे प्रदर्शन और भावनाओं के सही न होने के कारण बाद में पूरी तरह से दोबारा शूट करना पड़ा। जब पहला रफ कट पूरा हुआ, तो मैं संपादित वीडियो देखकर दंग रह गया। मेरा हावभाव दयनीय था और मेरा प्रदर्शन बनावटी और अस्वाभाविक था। मैं किरदार की मूलभूत खूबियों को बिल्कुल भी सामने नहीं लाया था। मैं थोड़ा-सा दयनीय और रीढ़विहीन भी लग रहा था। प्रदर्शन परमेश्वर की गवाही देने का प्रभाव बिल्कुल भी हासिल नहीं कर सका। मुझे खास तौर पर तब झटका लगा जब एक बहन ने कहा, “मैं देख सकती थी कि तुम दुख से रो रहे थे, लेकिन मैं इससे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुई।” मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गया। मैंने सोचा, “लेकिन मैंने इतनी मेहनत की। ऐसा क्यों हुआ? भाई-बहन मेरे बारे में क्या सोचेंगे? वे निश्चित रूप से सोचेंगे कि जब मेरा अभिनय उतना अच्छा नहीं है तो मैं मुख्य भूमिका में क्या कर रहा हूँ!” उन दिनों, मैं जब भी भाई-बहनों को देखता, उनसे बचता था। मुझे किसी का भी सामना करने में बहुत शर्म आ रही थी। मैं सचमुच हताश था और मेरे कर्तव्य के लिए मुझमें कोई ऊर्जा नहीं थी। बाद में मैंने आत्म-चिंतन किया। मैं जानता था कि मुझमें कमियाँ हैं, लेकिन मैं बस दूसरों के सामने खुलकर बात नहीं कर पा रहा था। इस समस्या की जड़ क्या थी?

एक बार मैंने आध्यात्मिक भक्ति के दौरान परमेश्वर के वचनों का एक अंश पढ़ा और अपनी दशा के बारे में कुछ समझ हासिल की। सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहता है : “लोग स्वाभाविक रूप से सृजित प्राणी हैं। क्या सृजित प्राणी सर्वशक्तिमत्ता प्राप्त कर सकते हैं? क्या वे पूर्णता और दोषहीनता प्राप्त कर सकते हैं? क्या वे हर चीज में निपुणता प्राप्त कर सकते हैं, सब कुछ समझ सकते हैं, सब कुछ स्पष्ट रूप से देख सकते हैं और हर चीज में सक्षम हो सकते हैं? वे नहीं कर सकते। हालाँकि, लोगों के भीतर एक भ्रष्ट स्वभाव, एक घातक कमजोरी होती है : जैसे ही वे कोई कौशल या पेशा सीखते हैं, लोगों को लगता है कि वे सक्षम हैं, वे रुतबे और मूल्य वाले लोग हैं और वे पेशेवर हैं। चाहे उनका वास्तविक कद कुछ भी हो, वे सभी खुद को किसी प्रसिद्ध या असाधारण व्यक्ति के रूप में पेश करना चाहते हैं, कुछ हद तक जाने-माने व्यक्ति बनना चाहते हैं और दूसरों को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि वे पूर्ण और दोषहीन हैं, जिनमें एक भी दोष नहीं है; वे चाहते हैं कि दूसरे लोग उन्हें किसी सक्षम, शक्तिशाली, असाधारण या प्रसिद्ध और महान व्यक्ति के रूप में देखें, जिनकी एक भव्य और प्रभावशाली छवि हो, जो कुछ भी करने की क्षमता रखते हों और ऐसा कुछ भी न हो जो वे नहीं कर सकते। उन्हें लगता है कि यदि वे दूसरों की मदद माँगेंगे, तो वे अक्षम और हीन दिखाई देंगे और लोग उन्हें नीची दृष्टि से देखेंगे। इस कारण से, वे हमेशा झूठा दिखावा करना चाहते हैं। कुछ लोग, जब उनसे कुछ करने के लिए कहा जाता है, तो वे कहते हैं कि वे जानते हैं कि यह कैसे करना है, जबकि वास्तव में वे नहीं जानते। बाद में, गुप्त रूप से, वे इसे खोजते हैं और इसे करना सीखने की कोशिश करते हैं, लेकिन पता चलता है कि कई दिनों तक इसका अध्ययन करने के बाद भी, वे अभी भी नहीं समझ पाते कि इसे कैसे करना है। जब उनसे पूछा जाता है कि उनका काम कैसा चल रहा है, तो वे कहते हैं, ‘बस होने ही वाला है, लगभग हो गया!’ लेकिन अपने दिलों में, वे सोच रहे होते हैं, ‘यह पूरा होने के करीब भी नहीं है, मुझे कोई अंदाजा नहीं है, मुझे नहीं पता कि क्या करना है! मुझे अपनी असलियत सामने नहीं आने देनी चाहिए, मुझे झूठा दिखावा करते रहना चाहिए, मैं लोगों को अपनी कमियाँ और अज्ञानता देखने नहीं दे सकता, मैं उन्हें मुझे नीची दृष्टि से देखने नहीं दे सकता!’ यह क्या समस्या है? यह हर कीमत पर अपनी इज्जत बचाने के लिए कष्ट सहना है। यह किस तरह का स्वभाव है? ऐसे लोगों के घमंड की कोई सीमा नहीं है, उन्होंने सारा विवेक खो दिया है। वे आम लोग नहीं बनना चाहते, वे साधारण लोग, सामान्य लोग नहीं बनना चाहते, बल्कि महामानव, असाधारण व्यक्ति या सक्षम लोग बनना चाहते हैं। यह कितनी बड़ी समस्या है! सामान्य मानवता के भीतर की कमजोरियों, कमियों, अज्ञानता, मूर्खता और समझ की कमी के संबंध में, वे सब कुछ छिपा लेंगे और दूसरे लोगों को देखने नहीं देंगे—वे झूठा दिखावा करते रहते हैं। ... मुझे बताओ, क्या इस प्रकार के लोग हमेशा धुंध में नहीं जी रहे हैं? क्या वे सपने नहीं देख रहे हैं? वे खुद को नहीं जानते, वे नहीं जानते कि वे कौन हैं और वे नहीं जानते कि सामान्य मानवता को कैसे जीना है। उन्होंने कभी भी वह नहीं किया जो मनुष्यों को एक व्यावहारिक तरीके से करना चाहिए, न ही उन्होंने कभी एक सामान्य व्यक्ति जैसा जीवन जिया है। अगर तुम हमेशा धुंध में और एक भ्रमित तरीके से जीते हो, चीजों को व्यावहारिक तरीके से नहीं करते हो और हमेशा अपनी कल्पनाओं के सहारे जीते हो तो इसका अर्थ मुसीबत है—तुम नहीं जानते कि कैसे आचरण करना है और तुमने जो जीवन पथ चुना है वह गलत है(वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, पाँच शर्तें, जिन्हें परमेश्वर पर विश्वास के सही मार्ग पर चलने के लिए पूरा करना आवश्यक है)परमेश्वर के वचन पढ़कर मुझे एक अकस्मात झटका लगा। मेरी दशा बिल्कुल वही थी जो परमेश्वर ने उजागर की थी। परमेश्वर कहता है कि एक बार जब लोग कोई कौशल सीख लेते हैं तो वे सोचते हैं कि वे काबिल हैं और दिखावा करना चाहते हैं, खुद को एक विशेषज्ञ के रूप में पेश करते हैं। भले ही उनमें कमियाँ होती हैं, फिर भी वे दूसरों से मदद माँगने से इनकार करते हैं, ऐसा करने को एक कमजोरी के रूप में देखते हैं जिससे दूसरे उन्हें नीची नजर से देखेंगे। इसलिए वे छद्मवेश धारण करते हैं। क्या मैं बिल्कुल उसी तरह का व्यक्ति नहीं था? मैंने खुद को एक विशेषज्ञ मानकर बहुत ऊँचे स्थान पर बैठा लिया था और वहाँ से नीचे नहीं उतर पा रहा था। मैंने सोचा कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका मिलना यह दिखाता है कि मेरे अभिनय कौशल अच्छे हैं, इसलिए जब मुझे मुश्किलों का सामना करना पड़ा तो मैंने मदद माँगने के बजाय खुद ही चीजों को सुलझाने की कोशिश की, क्योंकि मुझे लगता था कि दूसरों से पूछने से मैं छोटा बन जाऊँगा। दूसरों को मेरी असलियत जानने और नीची नजर से देखने से रोकने के लिए, मैंने अपनी कमियों और मुश्किलों के बारे में खुलकर बात करने से इनकार कर दिया। नतीजतन, मैं शूटिंग के दौरान कभी भी सही भावना नहीं ढूँढ़ पाया। एक भाई ने मुझे याद दिलाया कि मैं अनुभवी भाई-बहनों से पूछ लूँ, लेकिन मुझे चिंता थी कि उन्हें पता चल जाएगा कि मैं इतनी छोटी समस्या भी नहीं सुलझा सकता और वे मुझे नीची नजर से देखेंगे, इसलिए मैंने नहीं पूछा। जब निर्देशक ने देखा कि मैं संघर्ष कर रहा हूँ तो उसने किरदार की भावनाओं का विश्लेषण करने में मेरी मदद करने की कोशिश की। लेकिन मुझे डर था कि वह मुझे नीची नजर से देखेगा, इसलिए मैंने यह कहकर बहाना बनाया कि मैं इसे इसलिए नहीं कर सका क्योंकि मैं भावनाओं को पर्याप्त रूप से महसूस नहीं कर पा रहा था। मेरा मतलब था, यह मेरे अभिनय की समस्या नहीं थी—अगर मैं सिर्फ भावनाओं को ठीक से महसूस कर पाता तो मैं निश्चित रूप से यह दृश्य कर सकता था। मैं लगातार अपना सम्मान बचाने की कोशिश कर रहा था, नहीं चाहता था कि कोई यह कहे कि मैं इसके काबिल नहीं हूँ। बाद में, जब निर्देशक एक बहन को अपना अभिनय अनुभव साझा करने के लिए लाया तो मुझे और भी दृढ़ता से महसूस हुआ कि खुलकर बात करने और उससे सवाल पूछने से मेरी और भी कमियाँ उजागर हो जाएँगी। इसलिए भले ही मेरे मन में पूछने के लिए बहुत से सवाल थे, लेकिन मैं अपना मुँह खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बार-बार, मैंने छद्मवेश धारण किया और मुखौटा पहना। इसका मतलब यह था कि मेरी समस्याएँ कभी हल नहीं हुईं और लगातार पिकअप शॉट ने फिल्म की प्रगति में देरी की। परमेश्वर कहता है : “यह किस तरह का स्वभाव है? ऐसे लोगों के घमंड की कोई सीमा नहीं है, उन्होंने सारा विवेक खो दिया है। वे आम लोग नहीं बनना चाहते, वे साधारण लोग, सामान्य लोग नहीं बनना चाहते, बल्कि महामानव, असाधारण व्यक्ति या सक्षम लोग बनना चाहते हैं। यह कितनी बड़ी समस्या है!” मैंने हमेशा सोचा था कि मुख्य भूमिका में होने और हमेशा अपने भाई-बहनों को अभिनय सिखाने का मतलब है कि मैं सर्वश्रेष्ठ में से एक हूँ, इसलिए मैं किसी को भी अपनी कमियाँ या कमजोरियाँ देखने नहीं दे सकता था। मैं इतना घमंडी था! मैं सिर्फ एक सृजित प्राणी हूँ; कमियाँ होना बिल्कुल सामान्य है। इसके अलावा, मैंने शायद ही कभी सकारात्मक भूमिकाएँ निभाई हैं। मुझे अपनी प्रदर्शन करने में अक्षमता और अपनी समस्याओं को सही ढंग से देखना चाहिए था और खुलकर बात करनी चाहिए थी और भाई-बहनों से मदद माँगनी चाहिए थी। यही एकमात्र तरीका था जिससे मैं अपनी कमियों को दूर कर सकता था और अपना कर्तव्य अच्छे से निभा सकता था। लेकिन मैं इतना घमंडी था कि मुझमें कोई विवेक नहीं था। मैंने सोचा कि क्योंकि मैंने दूसरों को प्रशिक्षित किया था और मुख्य भूमिका निभा रहा था, इसलिए मैं बाकी सबसे बेहतर था और मुझे हर तरह से उनसे बेहतर प्रदर्शन करना था। इसलिए मैं लगातार छद्मवेश धारण किए रहा और मुखौटा पहने रहा। अंत में, न केवल मैं अपना कर्तव्य अच्छी तरह से करने में असफल रहा, बल्कि मैंने कलीसिया के कार्य में भी देरी की। इसका एहसास होने पर मुझे सचमुच पछतावा हुआ और मैंने परमेश्वर से प्रार्थना की, “परमेश्वर, मैं बहुत घमंडी रहा हूँ। मैं इस दौरान अपनी समस्याओं और कमियों का सामना नहीं कर पाया हूँ। मैं लगातार छद्मवेश धारण करने और मुखौटा पहनने की दशा में जी रहा हूँ और मैंने फिल्म की प्रगति में गंभीर रूप से देरी की है। हे परमेश्वर, मैं पश्चात्ताप करने का इच्छुक हूँ। कृपया मुझे और गहराई से आत्म-चिंतन करने और अपने सबक सीखने के लिए मार्गदर्शन दो।”

एक दिन, मैंने परमेश्वर के वचन पढ़े और खुद के बारे में कुछ और समझ हासिल की। सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहता है : “चाहे कोई भी संदर्भ हो, मसीह-विरोधी चाहे कोई भी कर्तव्य कर रहा हो, वह यह छाप छोड़ने का प्रयास करेगा कि वह कमजोर नहीं है, कि वह हमेशा मजबूत, आस्था से पूर्ण है, कभी नकारात्मक नहीं है, ताकि लोग कभी भी उसके वास्तविक आध्यात्मिक कद या परमेश्वर के प्रति उसके वास्तविक रवैये को नहीं देख पाएँ। वास्तव में, अपने दिल की गहराइयों में क्या वे सचमुच यह मानते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है जो वे नहीं कर सकते हैं? क्या वे वाकई यह मानते हैं कि उनमें कोई कमजोरी, नकारात्मकता नहीं है या वे भ्रष्टता का खुलासा नहीं करते हैं? बिल्कुल नहीं। वे दिखावा करने में अच्छे होते हैं, चीजों को छिपाने में माहिर होते हैं। वे लोगों को अपना मजबूत और शानदार पक्ष दिखाना पसंद करते हैं; वे नहीं चाहते हैं कि वे उनका वह पक्ष देखें जो कमजोर और सच्चा है। उनका उद्देश्य स्पष्ट होता है : सीधी-सी बात है, वे अपना गुरूर और गर्व बरकरार रखना चाहते हैं, लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वे अपनी नकारात्मकता और कमजोरी के बारे में, और अपने विद्रोही और भ्रष्ट पक्ष के बारे में दूसरों के सामने खुलेंगे, तो इससे उनके रुतबे और प्रतिष्ठा को गंभीर रूप से क्षति होगी, और इससे फायदे से ज्यादा नुकसान होगा। इसलिए, वे इस बात को स्वीकार करने के बजाय मरना ज्यादा पसंद करेंगे कि ऐसे समय भी आते हैं जब वे कमजोर, विद्रोही और नकारात्मक होते हैं। अगर ऐसा कभी हो भी जाए जब हर कोई उनके कमजोर और विद्रोही पक्ष को देख ले, जब वे देख लें कि वे भ्रष्ट हैं, और बिल्कुल नहीं बदले हैं, तो वे अभी भी उस दिखावे को बरकरार रखेंगे। वे सोचते हैं कि अगर वे यह स्वीकार कर लेंगे कि उनके पास भ्रष्ट स्वभाव हैं, वे एक साधारण महत्वहीन व्यक्ति हैं, तो वे लोगों के दिलों में अपना स्थान खो देंगे, सबकी आराधना और श्रद्धा खो देंगे, और इस प्रकार पूरी तरह से विफल हो जाएँगे। और इसलिए, चाहे कुछ भी हो जाए, वे लोगों से निष्कपट ढंग से खुलकर नहीं बोलेंगे; कुछ भी हो जाए, वे अपना सामर्थ्य और रुतबा किसी और को नहीं देंगे; इसके बजाय, वे प्रतिस्पर्धा करने का हर संभव प्रयास करेंगे, और कभी हार नहीं मानेंगे(वचन, खंड 4, मसीह-विरोधियों को उजागर करना, मद नौ (भाग दस))। परमेश्वर कहता है कि अपनी प्रतिष्ठा और रुतबे की रक्षा करने के लिए, मसीह-विरोधी कभी भी दूसरों के सामने अपने नकारात्मक, कमजोर, विद्रोही या भ्रष्ट पक्ष के बारे में खुलकर बात नहीं करते। उनका मानना ​​है कि ऐसा करने से वे कमतर दिखेंगे और दूसरों के दिलों में उनका रुतबा और अच्छी छवि खत्म हो जाएगी। वे हर मोड़ पर छद्मवेश धारण करते हैं और मुखौटा पहनते हैं और भले ही उनकी असलियत जान ली जाए, फिर भी वे छद्मवेश धारण किए रहते हैं। मैंने जो प्रकट किया था, वह भी एक मसीह-विरोधी का स्वभाव था। मैं लगातार ऐसे शैतानी जहरों के सहारे जी रहा था कि “जैसे पेड़ को उसकी छाल की जरूरत है वैसे ही लोगों को आत्मसम्मान की जरूरत है” और “सम्मान अनमोल है,” यह महसूस रह रहा था कि चाहे कुछ भी हो, मैं लोगों को खुद को नीची नजर से देखने नहीं दे सकता और मुझे उनके दिलों में एक अच्छी छवि कायम रखनी है। मुझे याद है कि जब मैं छोटा था तो मेरी माँ अक्सर मुझसे कहती थीं, “हमेशा अपना सबसे अच्छा चेहरा सामने रखो।” “क्या किसी व्यक्ति का पूरा जीवन इज्जत के लिए जीना नहीं है? हम लोगों को हमें नीची नजर से देखने नहीं दे सकते। कुछ भी उचित है, जब तक उससे लोग तुम्हारी प्रशंसा करें।” अपनी माँ द्वारा इस तरह से शिक्षित होने के कारण, मैंने हर मोड़ पर अपना सम्मान बचाया, हमेशा दूसरों को अपना सबसे अच्छा पक्ष दिखाने की कोशिश की। भले ही मैं किसी चीज को समझता नहीं था या उसे करना नहीं जानता था, फिर भी मैं ऐसा दिखावा करता था जैसे मैं जानता हूँ और खुद को उसे करने के लिए मजबूर करता था। परमेश्वर में विश्वास करने के बाद भी मैं वैसा ही था। जब अगुआओं ने मुझे भाई-बहनों को उनके प्रदर्शन में प्रशिक्षित करने और सबको एक साथ अध्ययन करने के लिए व्यवस्थित करने को कहा तो मैंने देखा कि वे सभी मेरा आदर करते थे और मुझे यह विश्वास होने लगा कि मेरा अभिनय कौशल पहले से ही परिपक्व है। जब मुझे इस बार मुख्य भूमिका के लिए चुना गया तो मुश्किलें आने पर भी मैंने आसानी से किसी से मदद माँगने की हिम्मत नहीं की। मैंने अपनी पूरी ताकत से खुद को छिपाया, भाई-बहनों की नजरों में अपनी अच्छी छवि खोने से डरता रहा। बाद में, जब निर्देशक ने एक बहन को अपना अनुभव साझा करने और मेरी मदद करने के लिए बुलाया तो स्पष्ट रूप से बहुत-सी मुश्किलें होने पर भी मैंने खुलकर बात करने और मदद माँगने से इनकार कर दिया, यह सब अपनी अच्छी छवि को बचाने के लिए था। चूँकि मैं किरदार में नहीं उतर पाया, मैंने फिल्म की प्रगति में गंभीर रूप से देरी कर दी। अपने कर्तव्य में, मैं न केवल परमेश्वर की बड़ाई करने या उसकी गवाही देने में असफल रहा; बल्कि मैं भाई-बहनों की नजरों में अपनी अच्छी छवि को लगातार बचा रहा था। मैं बहन की मदद स्वीकार करने के बजाय शूटिंग में देरी करने को भी तैयार था। मुझमें कतई कोई जमीर और विवेक नहीं था! मैं एक मसीह-विरोधी के रास्ते पर चल रहा था! अगर मैं ऐसे ही चलता रहा तो अंततः परमेश्वर द्वारा तिरस्कृत कर दिया जाऊँगा और हटा दिया जाऊँगा। मुझे जल्दी से अपने अनुसरण के पीछे का नजरिया बदलना था और अपनी छवि और रुतबे की रक्षा करना बंद करना था। मैंने परमेश्वर से प्रार्थना की, “सर्वशक्तिमान परमेश्वर, तुमने आज भी मुझे अपना कर्तव्य करने का मौका दिया है। यह तुम्हारी महान दया है। मैं तुम्हारे खिलाफ विद्रोह और तुम्हारा प्रतिरोध करना जारी नहीं रख सकता हूँ। कृपया मेरा मार्गदर्शन करो ताकि मैं खुलकर बात कर सकूँ, एक ईमानदार व्यक्ति बन सकूँ और अपना कर्तव्य अच्छे से निभा सकूँ और तुम्हें संतुष्ट कर सकूँ।”

बाद में, स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव हुए और फिल्म को दोबारा शूट करना पड़ा। कलीसिया ने मुझे यह भूमिका निभाना जारी रखने दिया। मैं कृतज्ञ था लेकिन बहुत शर्मिंदा भी था। मैंने ईमानदारी से पश्चात्ताप करने, अपनी मानसिकता को ठीक करने और कार्य में अपना सब कुछ झोंकने का संकल्प लिया। एक दिन, मैंने परमेश्वर के वचनों का एक अंश पढ़ा और अभ्यास का एक मार्ग पाया। सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहता है : “मुझे बताओ, तुम साधारण और सामान्य व्यक्ति कैसे बन सकते हो? जैसा कि परमेश्वर कहता है, कैसे तुम एक सृजित प्राणी का उचित स्थान ग्रहण कर सकते हो, कैसे तुम कोई महान हस्ती या अतिमानव बनने की कोशिश नहीं कर सकते हो? एक साधारण और सामान्य इंसान बनने के लिए तुम्हें कैसे अभ्यास करना चाहिए? यह कैसे प्राप्त किया जा सकता है? कौन बोलना चाहेगा? (सबसे पहले, हमें यह स्वीकार करना होगा कि हम साधारण लोग हैं, बहुत ही आम लोग हैं और ऐसी बहुत-सी बातें हैं जो हमारी समझ में नहीं आती हैं, जिन्हें हम नहीं समझते और जिनकी असलियत नहीं देख सकते। हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि हम भ्रष्ट और त्रुटिपूर्ण हैं। उसके बाद, हमारे पास एक सच्चा दिल होना चाहिए और खोजने के लिए अक्सर परमेश्वर के सामने आना चाहिए।) सबसे पहले, खुद को कोई उपाधि मत दो और फिर खुद को सीमित मत होने दो, यह कहते हुए, ‘मैं अगुआ हूँ, मैं टीम का प्रभारी हूँ, मैं पर्यवेक्षक हूँ या मैं इस क्षेत्र में सबसे अधिक जानकार और तकनीकी रूप से कुशल व्यक्ति हूँ।’ अपनी खुद की दी हुई उपाधि से बाधित मत हो। जैसे ही ऐसा होता है, यह तुम्हें कसकर बाँध देगा; तुम्हारी कथनी-करनी इससे प्रभावित होगी, साथ ही तुम्हारी सामान्य सोच और निर्णय भी। तुम्हें इस रुतबे की बाधाओं से खुद को मुक्त करना चाहिए। सबसे पहले, इस आधिकारिक उपाधि के स्थान से नीचे उतरो और एक साधारण व्यक्ति का स्थान ग्रहण करो। तब तुम्हारी मानसिकता कुछ हद तक सामान्य हो जाएगी। तुम्हें यह भी स्वीकार करना है : ‘मैं नहीं जानता कि इसे कैसे करना है और मैं उस चीज को नहीं समझता हूँ—मुझे कुछ शोध और अध्ययन करना है’ या ‘मैंने इसका कभी अनुभव नहीं किया है, इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या करना है।’ जब तुम वह कह सकते हो जो तुम वास्तव में सोच रहे हो और इस तरह ईमानदारी से बोल सकते हो, तो तुम सामान्य विवेक से युक्त होगे। यदि तुम दूसरों को अपनी असलियत जानने देते हो, तो वे तुम्हारे बारे में एक सामान्य दृष्टिकोण रखेंगे और तुम्हें कोई मुखौटा नहीं लगाना पड़ेगा। तुम अब भारी दबाव महसूस नहीं करोगे और तुम दूसरों के साथ सामान्य रूप से संवाद कर पाओगे। इस तरह जीना मुक्त और सहज है। जिस किसी को भी जीवन बहुत ही थकाऊ लगता है, इसके लिए वह खुद ही दोषी है। कुछ भी दिखावा मत करो या छिपाओ मत। सबसे पहले, अपने दिल में जो सोच रहे हो और अपने सच्चे विचारों के बारे में खुलकर बताओ, ताकि हर कोई उन्हें जाने और समझे। इस तरह, तुम्हारी चिंताएँ, साथ ही तुम्हारे और दूसरों के बीच की बाधाएँ और संदेह, सब समाप्त हो जाएँगे। इसके अलावा, एक और चीज भी है जो तुम्हें बाँध रही है, वह यह है कि तुम हमेशा खुद को टीम का मुखिया, एक अगुआ या कार्यकर्ता, पदवी, रुतबे और हैसियत वाला कोई व्यक्ति मानते हो—अगर तुम फिर कहते हो कि तुम यह नहीं समझते और वह करने में असमर्थ हो, तो क्या यह खुद को नीचा दिखाना नहीं है? जब तुम अपने दिल की इन बेड़ियों को तोड़ देते हो, जब तुम खुद को अगुआ या कार्यकर्ता समझना बंद कर देते हो और जब तुम यह सोचना बंद कर देते हो कि तुम दूसरे लोगों से बेहतर हो और इसके बजाय महसूस करते हो कि तुम एक साधारण व्यक्ति हो, जो बाकी सब जैसा ही है और यह कि कुछ क्षेत्रों में तुम दूसरों से कमतर हो, फिर जब तुम इस मानसिकता के साथ सत्य और काम से संबंधित मामलों पर संगति करते हो, तो नतीजे और माहौल दोनों अलग होंगे। ... सभी लोग, चाहे वे अगुआ और कार्यकर्ता हों या भाई-बहन, एक साधारण व्यक्ति हैं। उन सभी को इस सिद्धांत का अभ्यास करना चाहिए। परमेश्वर के वचनों के अभ्यास में सभी की हिस्सेदारी और जिम्मेदारी है। तुम कोई अगुआ, कार्यकर्ता, टीम के प्रमुख, पर्यवेक्षक या समूह के बीच से कोई अत्यधिक सम्मानित व्यक्ति हो सकते हो। चाहे तुम कोई भी हो, तुम्हें इस तरह से अभ्यास करना सीखना चाहिए। तुम जो प्रभामंडल और उपाधि अपने सिर पर धारण करते हो, उसे उतार दो, दूसरों ने जो ताज तुम्हें पहनाए हैं, उन्हें उतार दो। तब, तुम्हारे लिए एक सामान्य व्यक्ति बनना आसान होगा और तुम आसानी से अंतरात्मा और विवेक के आधार पर कार्य करोगे। बेशक, इसके बाद, सिर्फ यह स्वीकारना काफी नहीं है कि तुम समझते नहीं और जानते नहीं। यह समस्या हल करने वाला अंतिम समाधान नहीं है। अंतिम समाधान क्या है? प्रार्थना करने और खोजने के लिए मामले और कठिनाइयाँ परमेश्वर के सामने लाओ। एक व्यक्ति के लिए अकेले प्रार्थना करना पर्याप्त नहीं है। इसके बजाय, तुम्हें सभी के साथ मिलकर इस मामले के संबंध में प्रार्थनाएँ करनी चाहिए और यह जिम्मेदारी और दायित्व उठाना चाहिए। यह काम करने का एक शानदार तरीका है! तुम कोई महान हस्ती और अतिमानव बनने की कोशिश करने का मार्ग अपनाने से बचोगे। अगर तुम ऐसा कर सको, तो तुम अनजाने ही एक सृजित प्राणी का उचित स्थान ग्रहण कर लोगे और अतिमानव और महान हस्ती बनने की महत्वाकांक्षा और इच्छा की बेबसी से खुद को मुक्त कर लोगे(वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, परमेश्वर के वचनों को सँजोना परमेश्वर में विश्वास की नींव है)। परमेश्वर के वचनों ने इसे बिल्कुल स्पष्ट कर दिया। मैं सिर्फ एक छोटा-सा सृजित प्राणी हूँ। मैंने कतई कभी कोई पेशेवर प्रदर्शन की जानकारी नहीं सीखी है। आज परमेश्वर के घर में एक अभिनेता के रूप में अपना कर्तव्य निभा पाना परमेश्वर द्वारा मुझे ऊपर उठाना है, और यह पवित्र आत्मा के प्रबोधन और मार्गदर्शन के बिना असंभव होता। मुझे एक शूटिंग याद है जिसमें मैं पर्याप्त रूप से पूरी भावनाएँ नहीं ला पा रहा था। मैंने हर कोशिश कर ली लेकिन सब व्यर्थ रहा। मैं सिर्फ ईमानदारी से परमेश्वर से प्रार्थना कर सकता था। बाद में परमेश्वर की अगुआई में मैं किरदार में उतर गया और शूटिंग सफल रही। मैं परमेश्वर के प्रबोधन और मार्गदर्शन के बिना इसे कभी भी नहीं कर पाता। अब मुझे अपना अभिमान और रुतबा छोड़ना है, अपनी कमियों का सीधे सामना करना है, और जो चीजें मैं कर सकता हूँ, उनमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना है, और अगर कुछ ऐसा है जो मैं नहीं कर सकता या नहीं समझता, तो मुझे भाई-बहनों से और मदद माँगनी चाहिए, साथ ही परमेश्वर से और अधिक प्रार्थना करनी चाहिए और उस पर निर्भर रहना चाहिए। इसलिए मैंने अपने प्रदर्शन में समस्याओं की एक सूची बनाई और इसे कुछ भाई-बहनों को भेजा, उनसे मदद माँगी। जिस पल मैंने संदेश भेजा, मुझे लगा जैसे मेरे कंधों से एक बड़ा बोझ उतर गया हो, और मेरा दिल शांत हो गया। मुझे उनके जवाब बहुत जल्दी मिले। उन सभी ने मेरी समस्याओं के लिए कुछ सुझाव दिए और यह भी साझा किया कि वे फिल्मांकन के दौरान सही भावनाओं को कैसे पकड़ लेते हैं। उन्होंने मेरे लिए अभ्यास के कई मार्ग बताए और मुझे ईमानदारी से भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं उनके सुझावों और प्रोत्साहन को पढ़कर बहुत प्रभावित हुआ और मेरे दिल को बहुत सुकून मिला। उनकी सलाह ने मेरी बहुत मदद की और तब मुझे पता चला कि अपने प्रदर्शन में समस्याओं को कैसे हल किया जाए।

मैंने जल्दी से खुद को शूटिंग के एक नए दौर में झोंक दिया। जब फिर से भावनात्मक दृश्यों को शूट करने का समय आया, तो मैंने उन तरीकों का पालन किया जो मेरे भाई-बहनों ने मुझे सिखाए थे और प्रदर्शन के विशिष्ट विवरणों पर निर्देशक के साथ पहले ही चर्चा कर ली। जब मैं किरदार में नहीं उतर पाता था, तो मैं इसके बारे में खुलकर बात करता था और निर्देशक और भाई-बहन सभी आकर मेरी मदद करते थे। फिल्मांकन के बाद, मैं वीडियो भाई-बहनों को भेजता और उनसे पूछता कि मेरे प्रदर्शन में अभी भी क्या समस्याएँ हैं। जब वे मसलों को इंगित करते थे तो मैं जल्दी से गड़बड़ियाँ दूर करता था और सुधार करता था। अगली बार जब मैं अभिनय करता था तो मेरी भावनाएँ कहीं अधिक पूरी तरह सामने आती थीं। मैं जल्दी से किरदार में उतर जाता था और शूटिंग के नतीजे पहले से कहीं बेहतर होते थे। कुछ क्लिप तो उन भाई-बहनों को बहुत भाव-विह्वल करने वाले थे जिन्होंने इन्हें देखा और शूटिंग की प्रगति में काफी तेजी आई।

अब, जब भी मैं कोई चीज नहीं समझता और छद्मवेश धारण करने और मुखौटा ओढ़ने के बारे में सोचता हूँ, तो मैं सचेत रूप से एक ईमानदार व्यक्ति होने का अभ्यास करता हूँ। मैं अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात करता हूँ और भाई-बहनों के साथ सिद्धांतों और आगे के रास्तों की खोज करता हूँ, और जिन समस्याओं को मैं नहीं समझता हूँ वे जल्दी से हल हो जाती हैं। इस अनुभव के माध्यम से मुझे यह एहसास हुआ है कि मुखौटे और छद्मवेश किसी भी समस्या को हल नहीं कर सकते हैं। केवल परमेश्वर के वचनों के अनुसार अभ्यास करने, निष्कपट रूप से खुलकर बात करने और एक ईमानदार व्यक्ति होने से ही तुम समस्याओं को हल कर सकते हो और अपना कर्तव्य अच्छे से निभा सकते हो; केवल तभी आपके दिल में सच्ची शांति और सहजता हो सकती है। परमेश्वर का धन्यवाद!

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

दिखावा करने पर चिंतन

सु काई, चीन6 मार्च 2023 को अगुआ ने हम कई सहकर्मियों के साथ एक सभा बुलाई। मैं आमतौर पर इन सभाओं का इंतजार करती थी, सोचती थी कि हम सभी...

उत्तर यहाँ दें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें